Jhansi News: राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड परीक्षा-2026 का परीक्षाफल घोषित, टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट

Jhansi News: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें 4 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

Gaurav kushwaha
Published on: 16 Jun 2026 7:38 PM IST (Updated on: 16 Jun 2026 7:40 PM IST)
Jhansi News: राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड परीक्षा-2026 का परीक्षाफल घोषित,  टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट
X

Jhansi News

Jhansi News: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा पूर्ण शुचिता एवं शुद्धता के साथ मूल्यांकन कराते हुये रिकार्ड समय में परीक्षाफल तैयार किया गया तथा शासन के निर्देशों के अनुपालन में परीक्षाफल घोषित करने हेतु निर्धारित तिथि 16 जून 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर कमलों से, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, प्रमुख सचिव एम. के. अग्रवाल एवं सचिव अमृत त्रिपाठी की उपस्थिति में परीक्षाफल एतद् द्वारा घोषित गया।

इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झॉंसी के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, प्रमुख सलाहकार प्रो. एस. पी. सिंह, राज्य समन्वयक प्रो. सौरव श्रीवास्तव, सह राज्य समन्वयक प्रो. डी. के. भट्ट एवं प्रो. काव्या दुबे, कुलसचिव ज्ञानेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एंव कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

घोषित परीक्षाफल के अनुसार प्रथम 10 में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में 04 पुरूष तथा 06 महिला अभ्यर्थी है। जिसमें जनपद अलीगढ़ की सुश्री वन्दना सिंह वर्ग विज्ञान द्वारा उत्तर प्रदेश संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रथम, जनपद अलीगढ़ के नितिन पचौरी वर्ग विज्ञान द्वारा द्वितीय तथा जनपद जौनपुर की सुश्री मिश्रा खुशी अजय वर्ग विज्ञान द्वारा प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम दस में स्थान प्राप्त कर्ता अभ्यर्थियों का संक्षिप्त विवरण संलग्न है।


उपर्युक्त टॉपर समस्त अभ्यर्थियों से उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, कुलपतिगण तथा प्रमुख सचिव एवं सचिव द्वारा वीडियो कॉल पर पृथक - पृथक वार्ता की गई तथा अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी। इस हेतु विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित सभी अधिकारियों, शिक्षको, कर्मचारियो एवं अन्य सम्बन्धितों का आभार प्रकट करता है। मालूम हो कि बी0 एड0 प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के 72 जिलों में 1011 परीक्षा केन्द्र पर 4,44,958 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें महिलायें 2,72,659, पुरूष 1,72,297 तथा 2 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इन अभ्यर्थियों में 2,36,272 सामान्य श्रेणी, 1,32,217 अन्य पिछड़ा वर्ग, 72,128 अनुसूचित जाति, 1341 अनुसूचित जनजाति तथा 2448 विकलांग अभ्यर्थी पंजीकृत थे। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा में विषय सामान्य ज्ञान एवं भाषा (अंग्रेजी/हिन्दी) में 1011 परीक्षा केन्द्र पर 4,44,958 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 90 प्रतिशत कुल 4,00,506 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। कासगंज एवं पीलीभीत में सबसे अधिक 95 प्रतिशत उपस्थिति रही जबकि गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में सबसे कम उपस्थिति 84 प्रतिशत रही। झॉंसी जनपद की उपस्थिति 86 प्रतिशत रही थी।

इस दौरान प्रो. एम. एम. सिंह, डा. सुनील त्रिवेदी, डा. भुवनेश्वर, डा. दीप्ति, डा. अनुराग, डा. प्रेम प्रकाश राजपूत, डा. दीपक तोमर, इंजी. साबिर अली, अनिल कुमार बौहरे, डा. अतुल प्रकाश खरे, जितेन्द्र कुमार साहू एवं अन्य सम्बद्ध कर्मचारी उपस्थित रहे।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story