TRENDING TAGS :
Jhansi News: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026: 8 से 10 जून तक विशेष ट्रेनों का संचालन
Jhansi News: अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झांसी, ललितपुर से कानपुर और प्रयागराज के बीच एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है।
Jhansi News
Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की भारी संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन (झांसी मंडल) द्वारा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को विशेष प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए झांसी मंडल से परीक्षा हेतु विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
परीक्षा हेतु विशेष ट्रेनों का संचालन
एग्जाम स्पेशल ट्रेन (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी/ललितपुर से कानपुर/प्रयागराज): परीक्षा के तीनों दिन (08, 09 और 10 जून 2026) अभ्यर्थियों की वापसी और जाने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) / ललितपुर (LAR) से कानपुर (CNB) / प्रयागराज (PRYJ) के मध्य 02 इनकमिंग एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। समय: यह गाड़ियां दोपहर लगभग 14:30 बजे एवं शाम 18:30 बजे के आसपास उचित ठहरावों के साथ संचालित होंगी।अभ्यर्थियों की अत्यधिक भीड़ को क्लीयर करने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 02 अतिरिक्त अनारक्षित एग्जाम स्पेशल रैक की भी व्यवस्था की गई है, जिन्हें आवश्यकतानुसार चलाया जाएगा।
ट्रेनों के समय में परिवर्तन
परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी मंडल की निम्नलिखित दो ट्रेनों के प्रस्थान समय को आवश्यकतानुसार री-शेड्यूल (परिवर्तित) किया गया है। गाड़ी संख्या 64613 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांदा) मेमू: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान का परिवर्तित समय दोपहर 13:30 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 64611 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- ललितपुर) मेमू: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान का परिवर्तित समय शाम 18:25 बजे रहेगा।


