TRENDING TAGS :
Jhansi News: उरई स्टेशन पर किलेबंदी चेक, 311 यात्री बिना टिकट पकड़े
Jhansi News: उरई और ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर चले सघन टिकट जांच अभियान में 354 यात्रियों से कुल 2.39 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
उरई स्टेशन पर किलेबंदी चेक, 311 यात्री बिना टिकट पकड़े (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में उरई रेलवे स्टेशन पर किला बंदी चेक के रूप में बिना टिकट यात्रियों,गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
टिकट जांच अभियान में उरई स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वार पर टिकट चेकिंग ,आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ मुस्तैद रहे एवं बिना टिकट एक भी व्यक्ति स्टेशन के अंदर या बाहर नहीं जा सका। इस कार्यवाही से बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
उरई स्टेशन पर गाड़ी क्रमांक 20104 मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट, 12174 उद्योगनगरी एक्सप्रेस,12144 सुल्तानपुर मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट, 64608 कानपुर सेंट्रल झाँसी मेमू, 11124 बरौनी ग्वालियर मेल, 12521 राप्तीसागर एक्सप्रेस, 11109 झाँसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ,64607 झाँसी -कानपुर सेंट्रल मेमू, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस , 12107 सीतापुर एक्सप्रेस सहित 14 गाड़ियों में सघन जांच की गई।
चेकिंग अभियान में विशेष तौर पर सभी गाड़ियों के महिला एवं दिव्यांग कोच को भी जांचा गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह द्वारा टिकट चेकिंग अभियान के नेतृत्व के साथ-साथ उरई स्टेशन के खान पान स्टाल स्टाल को भी जांचा गया एवं स्टेशन के सभी नलों में पानी की उपलब्धता भी जांची गई। टिकट जांच अभियान में 311 बिना टिकट, अनियमित एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से 2,27,730 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है |यात्रियों से अनुरोध है कि उचित यात्रा टिकट ले कर चलें | इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे।
इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक साकेत शुक्ल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सत्येन्द्र बंसल, मुख्य टिकट निरीक्षक एम.एल.मीना, अशोक त्रिपाठी, ज्ञान सिंह, नीरज वर्मा, अभिषेक जगधारी, चेतराम वर्मा, मुदस्सर खान, सक्षम श्रीवास्तव, आरती तामोरी, राजेंद्र पाल सहित आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।
ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान
ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु टिकट जांच अभियान चलाया गया। दिन भर चले इस जांच अभियान में कुल 43 यात्रियों को पकड़ कर उनसे से रु.11670/- रेल राजस्व जुर्माना स्वरुप वसूल किया गया । जांच के चलते स्टेशन पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ देखी गयी
जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों की धरपकड़ की गयी। इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर के वर्मा द्वारा किया गया।
जांच में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना, टिकट निरीक्षक राहुल चौधरी, राय सिंह मीना, रवि सिंह यादव शामिल रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अपील है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।


