Jhansi News: बबीना के 80 गांवों को मिले 5000 लीटर के वाटर टैंकर, पेयजल संकट से मिली राहत

Jhansi News: बबीना के 80 गांवों को 5000 लीटर क्षमता के वाटर टैंकर मिले। विधायक राजीव सिंह पारीछा की पहल पर 1.59 करोड़ रुपये से टैंकर वितरित किए गए।

Gaurav Kushwaha
Published on: 29 Nov 2026 10:41 PM IST
Jhansi News: बबीना के 80 गांवों को मिले 5000 लीटर के वाटर टैंकर, पेयजल संकट से मिली राहत
X

Jhansi News: विधानसभा क्षेत्र बबीना के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या अब दूर हो गई है। विधायक राजीव सिंह “पारीछा” की पहल पर क्षेत्र के 80 गांवों में 5000 लीटर क्षमता के जी.आई. वाटर टैंकरों की आपूर्ति पूरी कर दी गई है।

योजना वर्ष 2022-26 के अन्तर्गत क्रियान्वित की गई। प्रत्येक टैंकर में 900×20 साइज के टायर लगाए गए हैं। एक टैंकर की लागत 1.99 लाख रुपये रही। इस प्रकार कुल 80 टैंकरों पर 159.20 लाख रुपये यानि 1 करोड़ 59 लाख 20 हजार रुपये खर्च हुए। कार्यदायी संस्था यू.पी. स्टेट एग्रो कॉरपोरेशन लि. द्वारा वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में इन टैंकरों की आपूर्ति पूरी की गई।

टैंकर मिलने के बाद ग्राम पंचायतों को गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति में बड़ी राहत मिली है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ रहा है।

“किसी गांव में पानी के लिए कोई परेशान न हो, यही मेरा संकल्प है”: विधायक

विधायक राजीव सिंह “पारीछा” ने कहा कि जब वे गांव-गांव गए तो सबसे बड़ी समस्या पेयजल की ही सामने आई। गर्मियों में बहन-बेटियों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। उसी दिन उन्होंने ठान लिया था कि हर गांव को अपना वाटर टैंकर मिलेगा। उन्होंने कहा, “मेरी विधानसभा के किसी भी गांव में पानी के लिए कोई परेशान न हो, यही मेरा संकल्प है। बबीना के 48, बड़ागाँव के 13 और चिरगाँव के 19 गांवों को यह सुविधा मिली है। यह टैंकर ग्राम पंचायतों की संपत्ति है, इसका उपयोग सिर्फ जनता के पेयजल के लिए होगा।”

विधायक ने कहा, _“यह सिर्फ शुरुआत है। बबीना विधानसभा को विकास में नंबर-1 बनाना मेरा लक्ष्य है। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य — हर क्षेत्र में काम लगातार जारी रहेगा।”

ब्लॉकवार लाभान्वित गांव

बबीना ब्लॉक (48 गांव): बैदोरा, खजराहा बुजुर्ग, मानपुर, सिमरावारी, चमरौआ, सरवा, रक्सा, मुरारी, इमलिया, पृथ्वीपुर, खजराहा खुर्द, बड़ौरा, सिमरिया, हीरापुर, गुवावली, खाड़ी, खैलार, मथुरापुरा, बलौरा, पलींदा, ठकुरपुरा, सफा, ढिकौली, पुनावली कलां, राजापुर, बछौनी, सुकुवां, डगरवाहा-गणेशगढ़, किल्चुवारा बुजुर्ग, किल्चुवारा खुर्द, कोटखैरा, सिमरावारी, बबीना रूरल, डगरिया रूद, अम्बावाय, जीरी बुजुर्ग, फुटेरा बरुआसागर, चिपलौठा, गढ़मऊ, बराटा, लिधौरा, तालरमन्ना, रंगुवां, लेवा, दून, वनगुवां, घुघुवां और जर्वों।

बड़ागाँव ब्लॉक (13 गांव): सारमऊ, भोजला, पाडरी, बराटा, बघौरा, बावल, मड़ौरा, सिमरा, लकारा, मवई गिर्द, पारीछा, शंकरगढ़ दिगारा और रमपुरा।

चिरगाँव ब्लॉक (19 गांव): बिठरी, बरल, बझेरा, चिरगाँव, मुड़ैठी, सिमथरी, करगुवां, लुहरगाँव घाट, सितौरा, ध्वानी, सिकरी बुजुर्ग, दबरा, मोड़ खुर्द, जरसाई, रामनगर, पहाड़ी बुजुर्ग, मियापुर, बमनुवां और गुलारा।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

वरिष्ठ संवाददाता, झाँसीgauravkushwaha@newstrack.com@gmail.com
Next Story