Jhansi News: मुख्यमंत्री ने झांसी सर्किट हाउस में 5 सुइट व 10 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ

Jhansi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी सर्किट हाउस में 5 वीवीआईपी सुइट और 10 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Newstrack Network
Published on: 20 Jun 2026 10:28 PM IST
Yogi Adityanath Jhansi Visit
X

Yogi Adityanath Jhansi Visit (Image Credit-Social Media)

झांसी, 20 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी प्रवास के दौरान शनिवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां बटन दबाकर 5 सुइट व 10 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ किया।

सर्किट हाउस में 5 सुइट की सुविधा वीवीआईपी/वीआईपी अतिथियों तथा 10 बेड की डॉरमेट्री की सुविधा कर्मचारियों के लिए की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर प्रगति जानी। सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह, रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story