Kannauj News: श्रावण पूर्णिमा तक शराब बिक्री पर रोक की उठी मांग, CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

Kannauj News: भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर श्रावण पूर्णिमा तक प्रदेश में शराब की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाने की मांग की।

Pankaj Srivastava
Published on: 3 Aug 2026 8:48 PM IST
Demands ban on liquor sale till Shravan Purnima
X

श्रावण पूर्णिमा तक शराब बिक्री पर रोक की उठी मांग, मुख्यमंत्री के नाम DM को सौंपा ज्ञापन (Photo- Newstrack)

Kannauj News: पवित्र श्रावण मास को देखते हुए शराब की बिक्री एवं उत्पादन पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 30 जुलाई 2026 से पवित्र श्रावण मास शुरू हो चुका है, जो 28 अगस्त 2026 तक श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में शराब की बिक्री एवं उत्पादन पर 28 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

पवित्र श्रावण माह में शराब की बिक्री पर रोक की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि पवित्र श्रावण माह में शराब की बिक्री एवं उत्पादन से सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तथा करोड़ों हिंदुओं की आस्था प्रभावित होती है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जनभावनाओं एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए 28 अगस्त 2026 तक शराब की बिक्री और उत्पादन पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।

ज्ञापन में भारतीय छात्र किसान मजदूर अधिवक्ता मंच की ओर से यादवेंद्र किशोर यादव एडवोकेट, सुभाष चन्द्र दोहरे (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), हरिशरण कन्नौजिया एडवोकेट, महेंद्र सिंह एवं प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों शामिल थे। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के लोगों ने सरकार से श्रावण मास के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शराबबंदी की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, कन्नौजpankajsrivastava@newstracksite.vocalwire.com

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story