TRENDING TAGS :
Kannauj News: श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से 125 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया, डीएम-एसपी रहे सतर्क
Kannauj News: कन्नौज में दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ 125 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम और एसपी ने नजर बनाए रखी।
Kannauj News(Photo-Social Media)
Kannauj News: कन्नौज में दशहरा के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आलियापुर स्थित विसर्जन स्थल पर 125 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कन्नौज जिले में दशहरा के अवसर पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। आलियापुर स्थित विसर्जन स्थल पर 125 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आए।जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से आलियापुर विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सीय सहायता टीम और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही विसर्जन मार्ग पर यातायात सुचारू रखने और अनावश्यक भीड़ व जाम की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा वहीं, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।इसके बाद डीएम और एसपी ने एसबीएस स्कूल के निकट सन्मार्ग सेवा समिति की ओर से निकाली जा रही विसर्जन यात्रा का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


