Kannauj News: गोकशी मामले का वांछित आरोपी बड़ंका पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Kannauj News: कन्नौज में गोकशी मामले का फरार आरोपी बड़ंका पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, तमंचा व कारतूस बरामद।

Pankaj Srivastava
Published on: 14 July 2026 8:14 AM IST (Updated on: 14 July 2026 10:17 AM IST)
Kannauj News: गोकशी मामले का वांछित आरोपी बड़ंका पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
X

Kannauj Cow Slaughter Case

Kannauj News: कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आपको बताते चले कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली कन्नौज पुलिस ने बहापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर एक वांछित अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त बडंका के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को बीट आरक्षी मोनू कुमार की तहरीर पर कोतवाली कन्नौज में मुकदमा संख्या 392/2026, धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम के तहत मन्ना पुत्र आजाद, बड़ंका पुत्र आजाद, इरशाद उर्फ सुल्ताना पुत्र उस्मान गनी निवासी ग्राम घमाइचमऊ समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुस्तबील पुत्र वकील, रिजवान पुत्र शमशाद और सादिक उर्फ शाहिद पुत्र वाहिद उर्फ बैदू के नाम भी प्रकाश में आए।

इस मामले में इरशाद उर्फ सुल्ताना, मन्ना और मुस्तबील को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं 9 जुलाई को हुई एक अन्य पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सादिक उर्फ शाहिद के पैर में गोली लगी थी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। उस समय बड़ंका मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी बड़ंका बहापुर मोड़ की ओर जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बड़ंका के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, कन्नौजpankajsrivastava@newstracksite.vocalwire.com

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story