Kannauj News: कन्नौज में सैकड़ों साल पुराना मकबरा गिरा, चार घर मलबे में दबे, 30 लाख का नुकसान

Kannauj News: बरसात से ढहे पुराने मकबरे ने चार मकानों को प्रभावित किया, मलबे में वाहन भी दबे, नुकसान 30 लाख रुपये के करीब बताया गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 8 Sept 2025 6:38 PM IST
X

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में लगातार हो रही बारिश से सैकड़ों सालों पुराना मकबरा ढह गया। मकबरा के ढहने से नीचे चार घरों पर मलबा गिरने से चारों घरों को काफी नुकसान हुआ है। स्थानी लोगों ने इस नुकसान की अनुमानित लागत 30 लाख रूपए बताई है। बताया जाता है कि यह मकबरा स्थानीय जैदी बकील के संरक्षण में थे, हालांकि इसको पुरातत्व विभाग के सुपुर्दगी में होना चाहिए था लेकिन जैदी वकील द्वारा इस मकबरे में अपने कब्रिस्तान बनाये जाने के कारण इन्होंने पुरातत्व विभाग को के सुपुर्द नही किया है और आज इस हादसे ने सबको चैंका दिया, क्यों कि अगर लोग यहाॅं बैठे होते तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था।

बारिश से मकबरा की दीवार ढह गई

आपको बताते चलें कि कन्नौज शहर के मोहल्ला अजय पाल में काफी पुराना मकबरा बना हुआ है। जो ब्रिटिश शासन काल के पहले का बताया जा रहा है। इस मकबरे को स्थानीय वकील मोहम्मद जैदी ने संरक्षित कर रखा है और उसमें कब्रिस्तान बना रखा है। आज दोपहर 3 बजे अचानक तेज बारिश से मकबरा की दीवार ढह गई और दीवार का पूरा मलबा नीचे बने मकानों पर जा गिरा। जिससे मलबे में चार मकान दब गए जिसमें दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में चारों मकान में काफी नुकसान हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो मलबे से दबे मकानों में कम से कम 30 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। जिसमें अजयपाल के रहने वाले मोहम्मद आलम उर्फ़ भल्लर का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, इसके अलावा जाकिर, मुशीर, बकील के मकान भी मलबे में दबने से ज्यादा नुकसान की चपेट में है। हालांकि पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पूर्व सभाषद नफीस हाशमी ने बताया कि हमें यह जानकारी मिली की यह रौजा जो है जिसको मकबरा कहते है यह इमारत जैदी वकील साहब है उनके संरक्षण में है यह और जब से उन्होंने इसमें पेड़ कटवा दिए, साफ सफाई करवा दी तब से इसमें रौजे का सारा पानी दीवाल के अंदर मरता हुआ चला जा रहा था। उनके पास कई बार खबरे भेजीं लेकिन उन्होंने संज्ञान में नही लिया। आज कम से कम 6-6 फीट चैड़ी जो दीवाले है वह ध्वस्त होकर नीचे गिर गईं है जिसमें चार मकान ध्वस्त हो गए। दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए है। जिसमें लगभग 30 लाख रूपए का नुकसान हुआ है और इसके मलबे में पांच मोटर साइकिलें दबी हुई हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई लेकिन जिनके संरक्षण में यह रौजा है वह इसको अपनी मलकियत समझते हैं अपनी सम्पत्ति समझते है वह और न उनके कोई घर का अभी तक नही आया और न कोई देखने वाला है।

अगर लोग यहां पर बैठे होते तो दर्जनो लोग इसकी चपेट मे आकर एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह पुरानी इमारत है उनको पुरातत्व विभाग को दे देना चाहिए था लेकिन उन्होंने पुरातत्व विभाग को न देकर अपने कब्रिस्तान ऊपर बनाना शुरू कर दिए। उनके ही संरक्षण में है यह।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story