Kannauj News: जमीन खरीदने की खुशी की मिठाई देने गए युवक की हत्या, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Kannauj News : कन्नौज में जमीन खरीद की खुशी में मिठाई बांट रहे 45 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

Pankaj Srivastava
Published on: 13 May 2026 10:59 AM IST
Kannauj News: जमीन खरीदने की खुशी की मिठाई देने गए युवक की हत्या, कार्रवाई में जुटी पुलिस
X

Kannauj MurderNews

Kannauj News : Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार सुबह हुई एक युवक की हत्या से हड़कम्प मच गया। हत्या उस समय हुई जब युवक अपनी डेढ़ बिसवा जमीन खरीदने की खुशी में मिठाई बांट रहा था, जैसे वह अपने मित्र के घर लड्डू देने उनके दरबाजे पर गया, वहाॅं मौजूद एक शख्स ने मारपीट करते हुए उनके गले में अंगौछा डालकर उनकी हत्या कर दी। हत्या से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

कल ही खरीदी थी जमीन

आपको बताते चले कि कन्नौज शहर के मोहल्ला शेखाना के रहने वाले 45 वर्षीय निजामुद्दीन सिलाई का काम करते थे, कल उन्होंने एक-डेढ़ बिसवा जमीन खरीदी थी, उसी की खुशी में आज सुबह वह अपने मिलने वालों को मिठाई बांट रहे थे। मिठाई के लड्डू वह अपने पड़ास के रहने वाले मुजीर अहमद को देने उनके दरबाजे पर पहुंचे, उसी दौरान एक दिमागी रोगी जिसका नाम बसीर मुल्ला है। वह आकर निजामुद्दीन से लड़ने झगड़ने लगा। मौके पर दोनों की गुत्थम-गुत्था होने लगी। इसी बीच बसीर मुल्ला ने अपना अंगौछा निजामुद्दीन के गले में डालकर कस दिया और तब तक कसता चला गया जब तक निजामुद्दीन की मौत न हो गई। निजामुद्दीन की हत्या करके बसीर मुल्ला फरार हो गया। इस बात की सूचना पुलिस को हुई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी बसीर मुल्ला की तलाश में पुलिस जुट गयी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक निजामुद्दीन हैं जो सिलाई का काम करते है उम्र लगभग 45 साल है और यह कल एक-डेढ़ बिसवा जमीन लिखाए थे और उसी की खुशी में इनके मिलने वाले मुजीर अहमद है शेखाना मोहल्ला के जहां पर आज सुबह यह लड्डू देने गये थे, उनके दरबाजे पर खड़े ही थे कि बसीर मुल्ला जो पागल बताया जा रहा है शेखाना मोहल्ले का रहने वाला है यह आया और उनसे गुत्थम-गुत्था करने लगा तथा उनके गले में अपना अंगौछा डाल करके घसीटने लगा जिससे उनकी मृत्यु हो गई। निजामुद्दीन के परिजन आ गये है उनसे तहरीर प्राप्त की जा रही है। डेडबाॅडी का पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। इसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। जिससे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story