TRENDING TAGS :
Kannauj News: मेहंदी घाट पुल से गंगा में गिरा मैदे से भरा ट्रक, दो बचाए गए, एक लापता
Kannauj News: कन्नौज के मेहंदी घाट पुल से मैदे की बोरियों से भरा ट्रक गंगा नदी में गिर गया। दो लोगों को बचाया गया, जबकि एक की तलाश में रेस्क्यू जारी है।
Kannauj News
Kannauj News: कन्नौज के मेहंदी घाट पुल पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हरदोई से निकला एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब बीस फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रक में मैदे की बोरियां लदी हुई थी। बताते चलें कि जिला हरदोई से जिला औरैया के लिए मैदे की बोरियां लादकर एक ट्रक निकला था ।रविवार की सुबह करीब 4 बजे ट्रक जैसे ही हरदोई- कन्नौज को जोड़ने वाला मेहंदी घाट पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गंगा नदी के पानी में जा गिरा । इसके कुछ घंटे बाद ट्रक गंगा नदी के पानी में नीचे समा गया।
हादसे के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर मेहंदी घाट चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और गोताखोर भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना के समय ट्रक का कुछ हिस्सा पानी में नजर आ रहा था, लेकिन कुछ ही देर में पूरा ट्रक पानी में पूरी तरह समा गया। स्थानीय गोताखोरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरंत गंगा नदी में छलांग लगा दी। कड़े प्रयास के बाद गोताखोरों ने ट्रक में सवार दो लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक तीसरे व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। वहीं ट्रक ड्राइवर समेत एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार के बाद तिर्वा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।हादसे के वक्त ट्रक में जो लोग सवार थे उनके नाम इस प्रकार हैं । श्रवण कुमार (छत्तीस वर्ष), पुत्र कृपा शंकर, निवासी गुरौली (बिलग्राम, जिला हरदोई) संगीत कुमार (चौआलिस वर्ष), पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी सहार (थाना बेला, जिला औरैया।


