Kannauj News: कन्नौज में वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर सपाइयों ने किया याद

Kannauj News: कन्नौज में जिला सपा कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Pankaj Srivastava
Published on: 10 Aug 2026 9:17 PM IST
Kannauj News: कन्नौज में वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर सपाइयों ने किया याद
X

Kannauj News

Kannauj News: नसरापुर स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता एवं सेक्टर प्रभारी सुधीर कश्यप के संचालन में वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया था। उन्होंने कहा कि जिस दौर में महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के सीमित अवसर मिलते थे, उस समय मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को संसद पहुंचाकर लोकतंत्र के मंदिर में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।वहीं, कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक बदलाव की कहानी है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई को हमेशा याद करती रहेगी।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सपा नेता राकेश कठेरिया, सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव आदि नेताओं ने कहा कि अगर महिलाओं को सबसे पहले सशक्त बनाने का काम किसी ने किया है तो वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने वीरांगना फूलन देवी को चुनाव मैदान में उतारकर उन्हें सम्मान और ताकत दोनों दी। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर खुद को सशक्त महसूस कर रही हैं।उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा महिलाओं के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम किया है।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव, राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता आनंद बाबू यादव, सपा नेता विवेक पाल, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशु पाल, अजय कश्यप, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भोले कुरैशी, कल्पेश कश्यप, सीताराम कश्यप, सुखराज कश्यप, कमलेश कटियार, आनंद बाबू यादव, प्रथवेन्द्र दिवाकर, कार्यालय प्रभारी विजय यादव, मुकुट सिंह यादव, संजय कटियार, दीपक नेता, सुशील यादव, रामू यादव, रोहित कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, विनोद यादव, सर्वेश कठेरिया, नेम सिंह पूर्व प्रधान, बालक राम यादव, डॉ. राकेश यादव, गुफरान अहमद, गुलसाद अहमद, टिंकू पाल, कुलदीप यादव, रवि पाल, अतुल यादव, अनुराग यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, कन्नौजpankajsrivastava@newstracksite.vocalwire.com

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story