Kannauj News: अखिलेश यादव और आजम खान के पोस्टरों से बढ़ी सियासी गर्मी, सपाइयों ने जताया विरोध

Kannauj News: कन्नौज में अखिलेश यादव और आजम खान के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की।

Pankaj Srivastava
Published on: 26 May 2026 3:57 PM IST
Kannauj News: अखिलेश यादव और आजम खान के पोस्टरों से बढ़ी सियासी गर्मी, सपाइयों ने जताया विरोध
X

Kannauj News

Kannauj News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भले ही अभी एक साल का समय बाकी हो, लेकिन पोस्टर वार अभी से शुरू हो गया है। कन्नौज में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को घेरने के लिए विपक्षियों ने पोस्टरों के जरिए राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।

कन्नौज शहर के कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में बदायूं कांड के साथ-साथ आजम खान द्वारा जयाप्रदा पर दिए गए बयान का भी उल्लेख किया गया है। इन पोस्टरों के माध्यम से समाजवादी पार्टी और उसकी पिछली सरकार को महिला विरोधी बताया गया है। पोस्टरों में मुख्य हेडिंग “महिला विरोधी सपाई” लिखी गई है।बताया जा रहा है कि कन्नौज शहर के प्रमुख चौराहों, जैसे तिर्वा क्रॉसिंग, कन्नौज-सरायमीरा मार्ग और अन्य स्थानों पर समाजवादी पार्टी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग्स में टोपी पहने अखिलेश यादव के साथ आजम खान की तस्वीर भी लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल, लोहिया चौराहा और सरायमीरा समेत कई स्थानों पर रातोंरात विशालकाय होर्डिंग लगाए गए, जिनमें सपा की पिछली सरकार को महिला विरोधी बताया गया है। साथ ही, इनमें आजम खान द्वारा फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर दिए गए कथित अभद्र बयान और बदायूं में दो दलित बहनों से जुड़े मामले का भी जिक्र किया गया है।होर्डिंग्स की जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद सपाइयों ने विरोध जताते हुए कई होर्डिंग्स को उखाड़ दिया।मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story