Kannauj News सावन के पहले सोमवार पर आस्था की डुबकी, गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर पहुंचे भक्त

Kannauj News: सावन के पहले सोमवार पर कन्नौज के महादेवी घाट पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान कर कांवड़ में जल भरकर बाबा गौरीशंकर का अभिषेक किया।

Pankaj Srivastava
Published on: 3 Aug 2026 10:54 AM IST
Kannauj News सावन के पहले सोमवार पर आस्था की डुबकी, गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर पहुंचे भक्त
X

Kannauj News: कन्नौज में सावन के पहले सोमवार पर कन्नौज में उमड़ा आस्था का सैलाब महादेवी गंगा घाट से कांवड़ भरकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक कन्नौज सावन के पहले सोमवार पर जनपद के महादेवी गंगा घाट (मेहंदी घाट) पर तड़के से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए

भोलेनाथ के जयकारे लगाए श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में मेहंदी घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया तथा वायरलेस कंट्रोल रूम स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई रातभर ड्रोन कैमरों से भी घाट क्षेत्र पर नजर रखी गई।

व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सदर एसडीएम वैभव गुप्ता, सदर क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा एवं तिर्वा क्षेत्राधिकारी कुलबीर सिंह सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह मेहंदी घाट चौकी प्रभारी महेश शर्मा लगातार मौके पर भ्रमण करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की गई वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई तथा मेहंदी घाट की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, कन्नौजpankajsrivastava@newstracksite.vocalwire.com

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story