Kannauj News: पति की दूसरी शादी की खबर सुन समाधान दिवस पहुंची महिला, लगाई शादी रुकवाने की गुहार

Kannauj News: छह महीने पहले हुई थी शादी, दहेज प्रताड़ना के बाद पति पर दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, पीड़िता ने अधिकारियों से शादी रुकवाने की लगाई गुहार।

Pankaj Srivastava
Published on: 29 Nov 2026 5:00 PM IST
News of husbands second marriage reaches solution day Woman, appeals to break marriage
X

पति की दूसरी शादी की खबर सुन समाधान दिवस पहुंची महिला, लगाई शादी रुकवाने की गुहार (Photo- Newstrack)

Kannauj News: कन्नौज। पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद एक महिला न्याय की गुहार लगाने समाधान दिवस पहुंच गई। गुरसहायगंज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पीड़िता कंचन ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी दूसरी शादी रुकवाने की मांग की। महिला का कहना है कि अगर पति की दूसरी शादी हो गई तो उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसलिए उसने अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

छह महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

दरअसल, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बनियानी गांव निवासी कंचन की शादी करीब छह महीने पहले हरदोई निवासी अमित के साथ हुई थी। कंचन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। महिला के मुताबिक, दहेज की मांग का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

कंचन का कहना है कि शादी के बाद उसे ससुराल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। अब पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद वह अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए अधिकारियों के पास पहुंची है।

तीन दिसंबर को दूसरी शादी करने का आरोप

पीड़िता कंचन ने आरोप लगाया कि उसका पति अमित तीन दिसंबर को उसी गांव की रहने वाली अपनी रिश्ते की बुआ से दूसरी शादी करने जा रहा है। पति की दूसरी शादी की खबर मिलते ही कंचन गुरसहायगंज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पहुंची और अधिकारियों को अपनी समस्या बताई।

महिला ने प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी दूसरी शादी रुकवाने की मांग की है। कंचन का कहना है कि उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद होने से बचाया जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, कन्नौजpankajsrivastava@newstracksite.vocalwire.com

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story