Kannauj News: कन्नौज में एनसीसी कमान अधिकारी ने एसबीएस इंटर कॉलेज परेड का किया निरीक्षण

Kannauj News: कन्नौज में एनसीसी कमान अधिकारी ने एसबीएस इंटर कॉलेज पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण और प्रदर्शन की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Pankaj Srivastava
Published on: 3 Aug 2026 7:00 PM IST
Kannauj News
X

Kannauj News(Photo-Social Media)

Kannauj News: एसबीएस इंटर कॉलेज, कन्नौज में सोमवार को 59 यूपी बटालियन एनसीसी कानपुर के कमान अधिकारी कर्नल लोकेश खाण्डपाल एवं एडीएम स्टाफ ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी कर्नल लोकेश खाण्डपाल ने कैडेट्स को अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना है। उन्होंने सभी कैडेट्स को देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.एल. सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि "मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।" उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनोद कुमार कुशवाहा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस अवसर पर सूर्य सिंह, डॉ. शिव कुशवाहा, राजेश कुमार, सूफियान अहमद, गोविंद सिंह, अरुण दुबे, धीरज द्विवेदी, ऋषभ दुबे, आकाश बाबू, विजय बाबू, राकेश यादव, शरद दीक्षित, संजय सैनी, योगेंद्र सिंह, आशीष त्रिवेदी, ओम शंकर त्रिवेदी, हर्षवर्धन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, कन्नौजpankajsrivastava@newstracksite.vocalwire.com

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story