TRENDING TAGS :
Kannauj News: विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान
Kannauj News: लाखबहोसी पक्षी विहार में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया वृक्षारोपण, जिले में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान (Photo- Newstrack)
Kannauj News: कन्नौज जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिर्वा तहसील स्थित लाख बहोसी पक्षी विहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
लाखबहोसी पक्षी विहार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत भी मौजूद रहे।
जिले में इस वर्ष 35 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बताया कि कन्नौज जिले में इस वर्ष 35 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ष बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इसके लिए राज्य सरकार प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ रुपये का बजट जारी करती है, जो इस वर्ष भी उपलब्ध कराया गया है।
प्रभारी मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।


