TRENDING TAGS :
Kannauj : कन्नौज में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री असीम अरुण ने दी एकता का संदेश
Kannauj News : कन्नौज में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन, मंत्री असीम अरुण बोले– एकता और आत्मनिर्भर भारत ही हमारा संकल्प
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti ( Image From Social Media )
Kannauj News : कन्नौज शहर के पीएसएस डिग्री कालेज परिसर में आज शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण सामिल हुए। इस अवसर पर यूनिटी मार्च निकालकर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की यादों को याद किया गया। इस मौके पर मौजूद मंत्री असीम अरूण के साथ भाजपा नेताओं ने एकता, अखंडता और स्वदेशी अपनाए जाने की शपथ ली।
मौके पर मौजूद समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम सबका बहुत बड़ा सौभाग्य है पूरे देश मंे विश्व में, और हम लोग आज कन्नौज में सरदार पटेल की 150वीं जयंती मना रहे है। सरदार पटेल जी का बहुत विराट व्यक्तित्व था और देश की अखंडता-एकता और प्रगति में जो उनका योगदान है उसका कोई दूसरा उदाहरण नही है कोई सामिल नही है। आज बड़ी संख्या में कन्नौज के युवाओं ने एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस रिक्रूट्स ने, सिविल डिफेंस, एसपीओ, अनेकानेक विद्यालयों की बेटियां और बेटे संगठन सभी सामिल हुए।
इस राष्ट्र के कार्यक्रम मे हम सब ने मिल करके आज 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी को अपनी पुष्पांजली भी अर्पित की। लेकिन उससे ज्यादा महत्वपूर्ण जो हमने सरदार पटेल जी का जो संदेश है। उसको दोहराया। राष्ट्र आज एकजुट है यह चुनौती नही है। राष्ट्र को और तेजी से मोदी जी के संकल्प के अनुसार, कैसे आगे बढ़ाना है हमारा कन्नौज विकसित भारत कैसे बने, उसके लिए हमको मिलकर काम करना है और हमारी बेटियां, हमारे बेटे, हमारे युवा साथियों ने आज जिस जोश के साथ प्रतिभाग किया और साथ-साथ जिस अनुशासन के साथ मार्च को आयोजित किया मुझे पूरा विश्वास है कि देश का भविष्य उज्जवल है।
सरदार पटेल जी आज वह ऊपर से देख रहे होंगे तो जरूर आर्शीवाद दे रहे होंगे। हाल ही में कन्नौज में दीपावली मेले का आयोजन किया गया योगी जी के निर्देशानुसार एक से एक अच्छे उत्पाद कुछ उत्पाद मुझे भी नही पता था कि मिलिट्स के विस्कुट आदि हमारे कन्नौज में बन रहे हैं, मै भी उनको नियमित रूप से प्रयोग कर रहा हॅूं कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे है और सस्ते भी है और इस बार जो दीवाली का उपहार था वह केवल कन्नौज के उत्पादों से सजा हुआ एक टोकरा मैने प्रस्तुत किया और लोकल फार वोकल आत्मनिर्भर भारत के लिए देश के बने हुए सामान को यथासंभव हमें खरीदना है।
जो आत्मनिर्भर भारत के लिए लोकल फाॅर वोकल की पहल है। जैसा प्रधानमंत्री जी से, मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा है। हम लोग ऐसे उत्पादों को चिन्हित कर रहे है सबके सामने ला रहे है। प्रोत्साहित कर रहे है और साथ-साथ एक संकल्प एक वातावरण बना रहे है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा अपने स्थानीय उत्पाद लें, वह चाहें दीया हो, चाहें खाने-पीने की वस्तुए हों, चाहें खिलौने हो, इनको जितना अपने स्थानीय अर्थव्यवस्था को, भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देते है, उतना हम देश को आगे बढ़ाते है और आज जो बदली हुई परिस्थितियां है अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के सम्बन्ध मंे उसके लिए हम तैयार हो गए है।


