Kanpur Dehat News: अकबरपुर कस्बे में हथियार दिखाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के अकबरपुर में स्कूटी पर हथियार दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। युवक ने सुरक्षा का दावा किया, पुलिस वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

Manoj Singh
Published on: 2 Nov 2026 9:57 PM IST
Video of weapon showing in Akbarpur town viral, police investigating
X

अकबरपुर कस्बे में हथियार दिखाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी (Photo- Newstrack)

Kanpur Dehat News: जनपद के अकबरपुर कस्बे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक रेड और ब्लैक रंग की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP 77 AM 1070) पर बैठकर खुलेआम अवैध असलहा (हथियार) लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।

​पूछताछ में युवक ने बताई प्रताड़ना की कहानी

​वायरल वीडियो में जब सामने से एक व्यक्ति ने युवक से हथियार रखने का कारण पूछा, तो उसने दावा किया कि कुछ लोग उसे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार परेशान कर रहे थे। युवक का कहना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा है। हालांकि, खुलेआम अवैध हथियार का प्रदर्शन करने और सोशल मीडिया पर इसका 'भौकाल' बनाने का यह तरीका कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।



​ग्राम प्रधान का पुत्र बताया जा रहा है युवक

​सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहा युवक कुट्टू है, जो थानवापुर (थाना बरौर) के वर्तमान ग्राम प्रधान दिलीप शंकर दिवाकर का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह युवक वर्तमान में अकबरपुर कस्बे में आरटीओ ऑफिस के पास एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा है।

​प्रशासन सख्त, कार्रवाई की तैयारी

​अकबरपुर जैसे व्यस्त कस्बे में स्कूटी पर सवार होकर अवैध असलहा लहराने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो और वाहनों के नंबर का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले और अवैध असलहा प्रदर्शित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story