Kanpur Dehat News: भारतीय संविधान के 75वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी 11से 25 जनवरी के बीच संविधान गौरव अभियान

Kanpur Dehat News: संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों में संविधान मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना तथा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना है।"

Manoj Singh
Published on: 7 Jan 2025 6:09 PM IST
BJP to run Constitution Gaurav Abhiyan from January 11 to 25 on 75th anniversary of Indian Constitution
X

भारतीय संविधान के 75वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी 'संविधान गौरव अभियान'- (Photo- Social Media)

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में भाजपा जिला प्रभारी प्रमुख वक्ता अशोक राजपूत ने कहा कि "संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों में संविधान मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना तथा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना है।"

भाजपा का 'संविधान गौरव अभियान'

जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने स्पष्ट करते हुए कहा कि "प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने यदि अपने तीसरे कार्यकाल में विकसित राष्ट्र बनाने और बड़े वदलाव की बात कर रहे हैं तो यह कहा जा रहा हैं कि वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं, क्या भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की गिरफ्तारी या फिर उनके खिलाफ जांच के आधार पर यह कहा जा सकता है कि "लोकतंत्र खतरे में है लोकतंत्र को खतरा भ्रष्टाचार से है न कि भ्रष्ट तत्वों पर कार्यवाही से है।"


अभियान को सफल बनाने के लिए 8 और 9 जनवरी को सभी मंडलो में जिला कार्यशाला, 9 और 10 जनवरी को अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की जिला बैठक के साथ अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्धजनों की सूची तैयार करना है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने 'संविधान गौरव अभियान' के अंतर्गत 11 से 25 जनवरी तक चलने वाले प्रमुख अभियानों को स्पष्ट करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संविधान की प्रस्तावना पढना, स्कूल कालेजों और विश्वविद्यालयों में 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' के अंतर्गत क्विज, निबंध और भाषण प्रतियोगिता, जिला केन्द्रो पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा गोष्ठी के अलावा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के योगदान और भाजपा के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित करने है। अनुसूचित जाति छात्रावसों तथा विधालयों में सम्पर्क किया जायेगा।


इस मौके पर मौजूद रहे

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बंसलाल कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सिंह, बृजेंद्र सिंह, चैयरमैंन जितेंद्र सिंह, गुड्डन देवशरण कमल, ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान, विशम्भर सोनकर, महेश संखवार, रामजी गुप्ता, कल्पना सक्सेना, राम जी मिश्र, नीरज पांडे, विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story