Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में कल से बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने की सख्त निगरानी

Kanpur Dehat News: 83 केंद्रों पर 49,610 परीक्षार्थी देंगे हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा, 10 जोन-12 सेक्टर में बांटकर प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए।

Manoj Singh
Published on: 17 Feb 2026 5:51 PM IST
Board examination in Kanpur countryside from tomorrow, education department strictly monitors
X

कानपुर देहात में कल से बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने की सख्त निगरानी (Photo- Newstrack)

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले को 10 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। जिले में कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 25,053 और इंटरमीडिएट के 24,557 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल लगभग 49610 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा की निगरानी के लिए छह विशेष उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को 10 से 11 केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी (डीआईओएस) ने बताया कि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

पांच केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी व्यवस्था लागू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नकल कराने या इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाईट - बृजभूषण चौधरी ( डीआईओएस )

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story