TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat News: बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का 2027 चुनावी शंखनाद, बोले- इंडिया गठबंधन अप्रासंगिक
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात पहुंचे भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव की जीत का आगाज़ करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब इंडिया एलायंस का कोई मतलब नहीं बचा है।
Kanpur Dehat News(Photo-Social Media)
Kanpur Dehat News: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज कानपुर देहात के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। जिले में पहुंचते ही उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे रज्जन लाल मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को कानपुर देहात पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले में आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे रज्जनलाल के आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक और सांसद समेत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया और जीत का मंत्र भी दिया।
अपने दौरे के दौरान पंकज चौधरी भोगनीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। भाजपा नेतृत्व का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और चुनावी तैयारियों को और गति मिलेगी।
पंकज चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने लोगों को गुमराह किया था लेकिन अब उनका झूठ सबके सामने आ चुका हैं इसलिए बीते दिनों कई राज्यों में हुए चुनाव के बीजेपी में प्रचंड जीत हासिल की , इंडिया एलाइंस पर पंकज चौधरी बोले उस पर क्या ही बोलें 40 साल पुराना संबंध कांग्रेस और डीएमके का था लेकिन जरा सा वो सत्ता से दूर गए और कांग्रेस को उसका साथ छोड़ने में एक पल नहीं लगया , बंगाल की भी हालत देख लिए झारखंड के मुक्तिमोर्च की हालत देख लीजिए इंडिया एलाइंस का अब कोई मतलब नहीं रह गया है।


