TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat News: काम अधिक…कम वेतन! फुटवियर कंपनी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा, किया काम बंद
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात की अरविंद फुटवियर कंपनी में अधिक काम और कम वेतन से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर बाहर प्रदर्शन किया, पुलिस मौके पर पहुंची।
Kanpur Dehat Arvind Footwear Employees Protest News
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के कबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जैनपुर इंडस्ट्रीज इलाके के अरविंद फुटवियर कंपनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी में लगातार अधिक ड्यूटी कराई जा रही है, लेकिन उसके मुताबिक वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा।
अधिक ड्यूटी और कम वेतन का आरोप
बताया जा रहा है कि सैलरी बढ़ाने और काम के घंटे को लेकर लंबे समय से कर्मचारी नाराज चल रहे थे। इसी नाराजगी के चलते सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
फैक्ट्री के बाहर अचानक जुटी भीड़
इस दौरान फैक्ट्री के बाहर अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारियों के जुटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मी कर्मचारियों को शांत कराने और समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मांगों को लेकर अड़े हैं कर्मचारी
वहीं यहां मौके पर मौजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं अभी हाल ही में देश भर मे ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां कर्मचारियों के शोषण के आरोप कंपनियों पर लगे हैं। जिसके बाद ये मामला और भी गंभीर हो गया है।


