Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में ‘बोतल बाबा’ हरिओम यादव गिरफ्तार, गंभीर आरोपों में जाएगा जेल

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में ‘बोतल बाबा’ के नाम से चर्चित हरिओम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Sharad Awasthi
Published on: 19 Jun 2026 1:52 PM IST
Kanpur Dehat News
X

Kanpur Dehat News(Photo-Social Media)

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अंधविश्वास और चमत्कारी पानी के नाम पर चर्चा में रहे 'बोतल बाबा' उर्फ हरिओम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवराहट थाना पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए गंभीर मुकदमों के आधार पर की है। गिरफ्तारी के बाद बाबा को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, औरैया जिले की रहने वाली एक महिला ने 'बोतल बाबा' हरिओम यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ देवराहट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि बाबा और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, दुष्कर्म का प्रयास किया और जान से मारने की नियत से हमला (हत्या का प्रयास) भी किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

​चेहरा छुपाता नजर आया बाबा

​चमत्कार और आस्था के नाम पर बडे-बडे दावे करने वाला बोतल बाबा पुलिस की गिरफ्त में आते ही पूरी तरह बेबस नजर आया। गिरफ्तारी और मेडिकल प्रक्रिया के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने बाबा से सवाल पूछने की कोशिश की, तो वह कैमरों के सामने अपना चेहरा छुपाता और बचता दिखाई दिया।

​पुलिस की कार्रवाई जारी

​पूरा मामला देवराहट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और आगे की कानूनी तफ्तीश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story