TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी, अभियान तेज
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन रवाना किए गए। जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता अभियान शुरू किया।
Kanpur Dehat News
Kanpur Dehat News: आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नूपुर श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि और इसके माध्यम से मामलों के निस्तारण की जानकारी देंगे। लोगों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मामलों का त्वरित एवं सुलभ निस्तारण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित एवं समझौता योग्य मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए प्रस्तुत करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान लगातार जारी रहेगा।


