TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat: PET परीक्षा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, DM ने पुखरायां के केंद्रों का किया निरीक्षण
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में PET परीक्षा 2026 को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, डीएम कपिल सिंह ने पुखरायां के केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर देहात प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने पुखरायां स्थित विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी कैमरों की हुई सघन जांच
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता न किया जाए तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
परीक्षार्थियों की सुविधा का रखें खास ख्याल: जिलाधिकारी
डीएम कपिल सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी कि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके पीने के पानी, बैठने और आवागमन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी (भोगनीपुर) देवेंद्र सहित संबंधित केंद्रों के व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुख्य रूप से मौजूद रहे।


