कानपुर देहात में पुलिस एनकाउंटर: गोकशी के 2 आरोपी गोली लगने से घायल, 3 गिरफ्तार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल और तीन गिरफ्तार किए गए।

Manoj Singh
Published on: 30 Aug 2026 8:55 AM IST
कानपुर देहात में पुलिस एनकाउंटर: गोकशी के 2 आरोपी गोली लगने से घायल, 3 गिरफ्तार
X

Kanpur Dehat Police Encounter

Kanpur Dehat News: जनपद में अपराध नियंत्रण और गोकशी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रनियाँ थाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने रायपुर कुकहट के पास रिंद नदी के समीप मुठभेड़ के दौरान 25 अगस्त को हुई गोकशी की घटना (मु0अ0सं0 0165/2026, धारा 3/5/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम) का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया।

​घेराबंदी पर पुलिस टीम पर झोंका फायर

रविवार, 30 अगस्त को रनियाँ पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गोकशी की घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिंद नदी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि भाग रहे उनके तीसरे साथी को पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​फज़ल करीम (29 वर्ष): पुत्र शफ़ी रहमान, निवासी 80/20 कुलियाना कुली बाज़ार, थाना बादशाही नाका, कानपुर नगर (मुठभेड़ में घायल)।​सलमान बाबू (28 वर्ष): पुत्र ख़लील मोहम्मद, निवासी ग्राम पकड़ी, थाना सचेण्डी, कानपुर नगर (मुठभेड़ में घायल)।​इरफ़ान (25 वर्ष): पुत्र अनवार, निवासी 92/11 रजवी रोड, थाना बेकनगंज, कानपुर नगर (मौके से गिरफ्तार)।​भारी मात्रा में असलहे, औजार और वाहन बरामदपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे और जामा तलाशी से निम्नलिखित सामान बरामद किया अवैध असलहे: 02 अदद अवैध तमंचे (315 बोर), 04 अदद खोखा कारतूस, 03 अदद जिंदा कारतूस।​

धारदार हथियार: 02 अदद चापड़, 01 अदद छूरा, 01 अदद छूरी।वाहन व अन्य सामान: 01 अदद स्कूटी (नंबर UP 78 JF 3416), 04 अदद मोबाइल फोन और ₹1,330 नकद।​डीजीपी उत्तर प्रदेश के निर्देशन, एडीजी कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा डीआईजी कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुठभेड़, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story