Kanpur News: कानपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 थानों में तैनात किए नए प्रभार

Kanpur News: कानपुर देहात में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए छह थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की है। सिकंदरा, अकबरपुर, राजपुर, मंगलपुर, भोगनीपुर और शिवली थानों को नए प्रभारी मिले हैं।

Manoj Singh
Published on: 27 Nov 2026 8:15 AM IST
Kanpur News: कानपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 थानों में तैनात किए नए प्रभार
X

Kanpur News

Kanpur News: जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गैर जनपद स्थानांतरित हुए निरीक्षकों के कारण रिक्त चल रहे थानों पर नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है। एसपी ने छह थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह को थाना सिकंदरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विनोद कुमार शुक्ला को थाना अकबरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर थाना राजपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में थाना अकबरपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए गए सुनील सिंह परिहार को थाना मंगलपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को थाना भोगनीपुर की कमान सौंपी गई है, जबकि रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना शिवली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने थानों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता और निष्ठा के साथ जनसेवा करें।इस फेरबदल को आगामी चुनाव से पहले जनपद की पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story