Kanpur Dehat: यमुना में डूबी प्रांसी दो दिन से लापता, पीएससी-एसडीआरएफ आज भी तलाश जारी रखेंगे

Kanpur Dehat News: यमुना में डूबी प्रांसी का दो दिन बाद भी नहीं चला सुराग, SDRF-NDRF की टीम आज फिर चलाएगी सर्च ऑपरेशन।

Manoj Singh
Published on: 10 Oct 2025 8:02 AM IST
Kanpur Dehat: यमुना में डूबी प्रांसी दो दिन से लापता, पीएससी-एसडीआरएफ आज भी तलाश जारी रखेंगे
X

कानपुर देहात में यमुना में डूबी प्रांसी दो दिन सेलापतापीएससी  (photo: social media )

Kanpur Dehat News: यमुना नदी में डूबी प्रांसी का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ, पीएसी और एसडीआरएफ के कुशल गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बावजूद प्रांसी अभी तक लापता है। आज उसकी तलाश 'जल' की मदद से की जाएगी। अमराहट थाना पुलिस ने आसपास के जिलों में भी प्रांसी के बारे में जानकारी मिलने पर सूचित करने के लिए सूचना जारी की है।

यह घटना बीते बुधवार को हुई थी, जब बिलासपुर गांव की प्रांसी अपनी बहन रागिनी और अन्य लड़कियों के साथ झिझिया विसर्जन करने यमुना नदी गई थी। विसर्जन के दौरान रागिनी नदी में डूबने लगी, जिसे बचाने के प्रयास में प्रांसी भी डूब गई। रागिनी को उसी दिन गांव के गोताखोरों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

प्रांसी का कोई सुराग नहीं

बुधवार से गुरुवार तक प्रांसी का कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार को प्रशासन ने 37 बटालियन पीएससी के 13 जवानों (कुशल गोताखोरों सहित) और एसडीआरएफ टीम के 12 जवानों को तलाशी अभियान में लगाया। स्टीमर की मदद से लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में खोजबीन की गई और नदी में वाइब्रेशन भी किया गया, लेकिन प्रांसी का कोई सुराग नहीं मिला।

तहसील प्रशासन की ओर से एसडीएम शालिनी उत्तम, तहसीलदार राकेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह दोनों ही दिन मौके पर मौजूद रहे। आज प्रशासन संयुक्त रूप से पूरी नदी में प्रांसी की तलाश के लिए 'जल' का उपयोग करेगा।प्रयोग कर तलाश करेगी आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई है और 5 किलोमीटर से आगे का भी एरिया स्टीमर के जरिएदेखने की बातकही गई है वहीं लोग बाग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं अंदर ही अंदर प्रांसी नदी के तेज बाहों में भाकर तो नहीं चली गई जिसके लिए थाना अमराहट पुलिस प्रांसी फोटोआसपास के जनपद और उनके थानों में भिजवाकर सूचना देने की विज्ञप्ति जारी कर रही है वही रागिनी के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कारकर दिया है इस घटना ने पूरे गांव मे शोक की लहर छाई हुई है हर कोई सेनापत के साथ हुई इस घटना केचलते हुए संवेदना प्रकट कर रहा है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Monika

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story