TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat News: रूरा नहर पुल पर फल खरीद को लेकर विवाद, महिला और साथी से मारपीट, वीडियो वायरल
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के रूरा नहर पुल पर फल खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर विवाद बढ़ा। महिला और उसके साथी से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।
Kanpur Dehat News
Kanpur Dehat News: जनपद के रूरा थाना क्षेत्र स्थित नहर पुल पर फल खरीदने के दौरान मोलभाव को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फल विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने एक साथी के साथ नहर पुल पर फल खरीदने पहुंची थी। इसी दौरान फलों की कीमत को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कुछ फल विक्रेताओं ने महिला व उसके साथी के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी।
वायरल वीडियो में एक दुकानदार महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति महिला के साथ आए युवक को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक दिन पुराना है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रूरा नहर पुल पर फल विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच दाम को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। उनका कहना है कि कुछ दुकानदार समूह में होने के कारण ग्राहकों पर दबाव बनाने और दबंगई करने का प्रयास करते हैं।इधर, पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर रूरा पुलिस ने संबंधित फल विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।


