TRENDING TAGS :
Kanpur Dihat News: सिकंदरा विधानसभा में आकाश सिंह ऋषि की विशाल तिरंगा यात्रा, उमड़ा युवाओं का हुजूम
Kanpur Dihat News: कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा में आकाश सिंह ऋषि की विशाल तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
Kanpur Dihat News(Photo-Social Media)
Kanpur Dihat News: सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में आकाश सिंह ऋषि के नेतृत्व में एक विशाल युवा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बाइक और चार पहिया वाहनों से सजी यह यात्रा लगभग तीन से चार किलोमीटर लंबे काफिले के रूप में निकाली गई इसकी शुरुआत सिकंदरा विधानसभा के झिझक के पास नूनरी से मंगलपुर कस्बा संदलपुर बिरहाना होती हुई सिकंदरा कश्मीर से पूरी सिकंदरा विधानसभा में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
शहीदों और जवानों के सम्मान में संदेश
आकाश सिंह ऋषि ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और सीमाओं पर रक्षा कर रहे वीर जवानों को सम्मान देना है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बाण, शान और पहचान का प्रतीक है। युवाओं को देशप्रेम के भाव के साथ एकजुट करना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय था।"
विपक्ष पर साधा निशाना, पार्टी के निर्णय को माना सर्वोपरि
विपक्ष पर हमला बोलते हुए आकाश सिंह ऋषि ने आरोप लगाया कि युवाओं को भ्रामक बातों से बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश का युवा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ खड़ा है। कुछ वर्गों में दिख रहे विरोध के सवाल पर उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव तक सारा असंतोष समाप्त हो जाएगा और जो लोग किन कारणों से दूर हुए थे, वे वापस पार्टी का समर्थन करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा इस आयोजन को आगामी विधानसभा चुनाव की दावेदारी और शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देखे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे वे सर्वसम्मति से स्वीकार करेंगे और पार्टी की निष्ठा के साथ आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर उनके साथ उनकी मां जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर देहात नीरज रानी सहित रोहित सेंगर सहित भारी संख्या में युवा साथ में थे।


