Kanpur Dehat News: नगर पंचायत सिकंदरा में गूंजा 'वंदे मातरम', निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के सिकंदरा में नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे गूंजे।

Manoj Singh
Published on: 11 Aug 2026 4:18 PM IST
Kanpur Dehat News
X

Kanpur Dehat News(Photo-Social Media)

Kanpur Dehat News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तहसील सिकंदरा स्थित नगर पंचायत सिकंदरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कार्यालय से पटेल चौराहे तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल की गरिमामयी मौजूदगी रही। तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में सामूहिक 'वंदे मातरम' का गायन किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र देश भक्ति के रंगों में सराबोर हो गया।

​पटेल चौराहे तक देशभक्ति के नारों से गूंजा मार्ग

​तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पटेल चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का आह्वान किया गया। ​राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और उप जिलाधिकारी सिकंदरा उषा सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और देशभक्ति की भावना को बल मिलता है। ​प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद ​इस गरिमामयी आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाल, उप जिलाधिकारी सिकंदरा उषा सिंह सहित नगर पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामयी और भारी उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story