Kanpur Dehat News: पत्नी के छोड़ने से परेशान युवक ने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में चेन्नई से लौटे एक युवक ने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान था।

Manoj Singh
Published on: 30 Oct 2026 2:21 PM IST
Kanpur Dehat News
X

Kanpur Dehat News(Photo-Social Media)

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के मजरा बालकृष्ण की मड़ैया में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां चेन्नई से दो दिन पहले ही घर लौटे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर खड़े आम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई।

​ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। मुकेश चेन्नई में रहकर मजदूरी व अन्य काम करता था और बीते मंगलवार शाम को ही घर वापस लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वहीं, उसके दोनों बच्चे आयुष और पलक इस समय अपनी ननिहाल में रह रहे हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

​सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​इस संबंध में सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story