Kanpur Dehat News: पत्नी को लेने पहुंचे युवक की मौत, ससुर पर गंभीर आरोप

Kanpur Dehat News: कमीर गांव में पत्नी को विदा कराने पहुंचे रिंकू की विवाद के दौरान जान चली गई। आरोप है कि ससुर ने सिलबट्टे से सिर पर वार किया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Manoj Singh
Published on: 9 Nov 2026 7:01 PM IST
Young man who arrived to pick up wife dies
X

पत्नी को लेने पहुंचे युवक की मौत, ससुर पर गंभीर आरोप (Photo- Newstrack)

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में शराब के नशे में हुए एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को ससुराल से विदा कराने पहुंचे चार बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति-पत्नी और ससुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ससुर ने सिलबट्टे से दामाद के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक के बेटे अमित ने घटना की पूरी कहानी बयां की है।

पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमीर गांव की हैं, जहां पारिवारिक विवाद में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि चार बच्चों का पिता रिंकू अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान शराब के नशे में पति-पत्नी और ससुर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।


आरोप है कि विवाद के दौरान ससुर ने सिलबट्टे से रिंकू के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

वहीं, इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर डिप्टी एसपी संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

डिप्टी एसपी संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और इस वारदात में किसकी क्या भूमिका रही। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद आखिरकार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर देहातkanpurdehatmanojsingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story