Kanpur News: मिशन शक्ति फेज-5: हर थाने में महिलाओं के लिए विशेष केंद्र, 3-5 साल की स्थायी पोस्टिंग

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का पाँचवाँ चरण शुरू हो गया है। अब हर थाने में महिलाओं के लिए अलग मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ महिला पुलिसकर्मी 3 से 5 वर्षों की पोस्टिंग पर तैनात होंगी।

Manoj Singh
Published on: 27 Sept 2025 1:54 PM IST
Kanpur News: मिशन शक्ति फेज-5: हर थाने में महिलाओं के लिए विशेष केंद्र, 3-5 साल की स्थायी पोस्टिंग
X

Kanpur News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के चार चरण पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को मिशन शक्ति का पाँचवाँ चरण लॉन्च किया है। यह चरण विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

जिले के प्रत्येक थाने में एक अलग मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जहाँ तैनात पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग 3 से 5 वर्षों तक की जाएगी। एक ही स्थान पर लंबी पोस्टिंग से महिला पुलिसकर्मी क्षेत्र की महिलाओं के साथ गहरा विश्वास और संवाद स्थापित कर सकेंगी, जिससे महिलाएं अपनी समस्याएं निर्भय और बेझिझक साझा कर पाएंगी।मिशन शक्ति केंद्र के लिए अलग रजिस्टर, कंप्यूटर (सीपीयू), कार्यालय, और महिला यूनिट के लिए स्कूटी वाहन की भी व्यवस्था की गई है। यह केंद्र महिला की शिकायत दर्ज होने से लेकर न्याय दिलाने तक की पूरी प्रक्रिया पर काम करेगा।

खास बात यह है कि मिशन शक्ति केवल पुलिस प्रशासन की पहल नहीं है, बल्कि इसमें लेखपाल, आशा बहू, बीट प्रभारी, थाना प्रभारी सहित सभी विभागों का समन्वय होगा, ताकि हर महिला की समस्या का शीघ्र निवारण हो सके।जिले में इन केंद्रों का कार्य तेजी से प्रारंभ हो चुका है। केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग हो चुकी है, महिला पुलिसकर्मी कार्यालय संबंधी रजिस्टर तैयार कर रही हैं, कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं, और महिला पुलिस निरंतर गांव-गांव जाकर महिलाओं से संपर्क व समन्वय स्थापित कर रही हैं।

मिशन शक्ति अभियान वर्तमान में एक माह के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन जिले में यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। समय-समय पर प्रशिक्षण और अपडेट्स के माध्यम से इसे और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया जाएगा। इस पूरे अभियान की निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि"एक महिला होने के नाते, मैं महिलाओं की बातों को बेहतर तरीके से समझ सकती हूँ। जैसे मैंने मेहनत और लगन से सरकारी सेवा में सफलता प्राप्त की है, वैसे ही मैं चाहती हूँ कि हमारी फोर्स की प्रत्येक महिला में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और कुछ हासिल करने की दृढ़ इच्छा हो।जनपद की महिलाएं और बच्चियाँ बिना डर और संकोच के मेरे पास आएं। मुझे अधिकारी नहीं, एक महिला समझकर मिलें और निर्भीक होकर अपनी बात रखें। मेरा पहला प्रयास रहेगा कि उन्हें न्याय अवश्य मिले।"

1 / 2
Your Score0/ 2
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story