TRENDING TAGS :
कुर्सी छोड़ दें सस्पेंड CMO...पुलिस ने बंद कमरे में समझाया फिर नये सीएमओ को कार्यालय में बैठाया
Kanpur DM CMO Vivad: सस्पेंड सीएमओ डॉ. हरिदत्त फिर कार्यालय पहुंच गये। इस बार एसीपी और एडीएम भी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने डॉ. हरिदत्त नेमी से लगभग आधे घंटे तक मीटिंग की और फिर उन्हें ऑफिस से बाहर निकाला।
kanpur DM-CMO dispute
Kanpur DM CMO Vivad: कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बीते दो दिनों से हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। मंगलवार को कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर सस्पेंड सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी फिर कार्यालय पहुंच गये और कुर्सी पर बैठ गये। इसी दौरान वहां नये सीएमओ डॉ. उदयनाथ भी पहुंचे। दोनों के बीच बहस भी हुई। बुधवार को भी स्थिति जस की तस ही रही। सस्पेंड सीएमओ डॉ. हरिदत्त फिर कार्यालय पहुंच गये। इस बार एसीपी और एडीएम भी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने डॉ. हरिदत्त नेमी से लगभग आधे घंटे तक मीटिंग की और फिर उन्हें ऑफिस से बाहर निकाला।
इसके बाद वर्तमान सीएमओ डॉ. उदयनाथ को कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैत रहा और मेन गेट को लॉक कर दिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने निलंबित सीएमओ को यह समझाया कि उन्होंने कोर्ट से भले ही स्टे ऑर्डर ले लिया है। लेकिन शासन की तरफ से अभी तक कोई पत्राचार नहीं हुआ है।
वहीं डॉ. उदयनाथ को सीएमओ ऑफिस का कार्यभार संभालने का आदेश है। ऐसे में जब तक कि उन्हें शासनादेश न मिल जाए। तब तक वह यह कुर्सी छोड़ दें। पुलिस डॉ. हरिदत्त नेमी को समझाने के बाद कार्यालय से बाहर ले आई। कार्यालय से बाहर निकलने के बाद सस्पेंड सीएमओ ने फोन पर किसी से थोड़ी देर तक बात की और फिर अपनी कार में बैठ कर वहां से चले गये।
गुरूवार सुबह कानपुर जिलाधिकारी से भिड़ने वाले सस्पेंड सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी कार्यालय पहुंचे और सीधे अपने कक्ष की ओर चले गये। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके पैर भी छुए। लेकिन वर्तमान सीएमओ डॉ. उदयनाथ ने एक पत्र जारी कर दिया कि सस्पेंड सीएमओ से कोई भी फाइल पर हस्ताक्षर न कराया जाए और न ही कोई आदेश माना जाए। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में लगातार ऊहापोह की स्थिति बनी रहीं। वहीं डॉ. उदयनाथ के कार्यालय पहुंचने से पहले डॉ. नेमी ने स्टाफ से कहा कि पत्र से डरने की जरूरत नहीं है। कोर्ट के आदेश मेरे पास है। कोर्ट का आदेश सबसे ऊपर है और मैं ही सीएमओ हूं।


