Kanpur News: बीजेपी का 'हर घर तिरंगा' अभियान: 10 से 15 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम,आपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक

Kanpur News: तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता सुरक्षा बलों और तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता सुरक्षा बलों और बलिदानियों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों के प्ले कार्ड लेकर आगे चलेंगे।

Tanya Verma
Published on: 5 Aug 2025 9:20 PM IST
BJP
X

बीजेपी का 'हर घर तिरंगा' अभियान: 10 से 15 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम,आपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक (Photo- Newstrack)

Kanpur News: कानपुर में भाजपा 'हर घर तिरंगा' अभियान के जरिए राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने में जुट गई है। पार्टी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, फैक्ट्री, दुकान, कारखाना, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला

मंगलवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह सहित अन्य नेताओं ने इस अभियान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इसे केवल झंडा फहराने तक सीमित न मानते हुए राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन करार दिया।

तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता सुरक्षा बलों और तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता सुरक्षा बलों और बलिदानियों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों के प्ले कार्ड लेकर आगे चलेंगे। इसमें आपरेशन सिंदूर की सफलता की झलक भी दिखाई देगी। घरों में परिवार के सबसे छोटे बच्चों से ध्वजारोहण कर सोशल मीडिया में अपलोड किया जाएगा।

बैठक में पदाधिकारी पहुंचे इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी और होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। भाजपा ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को निर्देश भी दिया की हर घर तिरंगा अभियान के तहत किस तरह से लोगों को जागरूक करने और उनमें राष्ट्र भावना से इस अभियान में जोड़ने का कार्य किया जाना है।

स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा

12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, संजय कटियार, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, रमाकांत शर्मा, शिवम मिश्रा, तेज बहादुर यादव, अंकुर गुप्ता, अन्वेष शुक्ला सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

Next Story