×

Kanpur News: सात समुंदर पार की हिरासत से 10 माह बाद छूटकर आया रोशन, परिवार ने मनाईं खुशियां, लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद नार

Kanpur News: मर्चेंट नेवी में तैनात रोशन अरोड़ा 10 महीने बाद लौटे। चोरी का आरोप लगाते हुए शिप को नाइजीरिया ने अपने कब्जे में ले लिया था। शिप में शामिल 26 क्रू मेंबर नाइजीरिया की हिरासत में थे।

Anup Panday
Published on: 11 Jun 2023 5:58 AM GMT

Kanpur News: गोविंदनगर लेबर कॉलोनी निवासी मर्चेंट नेवी में तैनात रोशन अरोड़ा 10 महीने बाद अपने वतन वापसी कर रहा है। 12 अगस्त को रोशन अपनी कम्पनी का शिप लेकर नाइजीरिया गया था। उन्हें चोरी का आरोप लगाते हुए शिप को नाइजीरिया ने अपने कब्जे में ले लिया था। शिप में शामिल 26 क्रू मेंबर नाइजीरिया की हिरासत में थे। 10 माह संकट का वक्त काटने के बाद पिछले दिनों रोशन के घरवालों को जानकारी दी गई कि नाइजीरिया ने रोशन को छोड़ दिया है। ये सुनते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। 10 से 12 दिन के अंदर सभी क्रू मेंबर अपने घर पहुंच जाएंगे। शनिवार की शाम रोशन के घर पहुंचते ही परिवार के लोग जश्न मनाने लगे।

मां की आखों से झलके खुशी के आंसू

रोशन के घर आते ही मां सीमा अरोरा और बहन पूजा अरोरा की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। मां ने आते ही बेटे को गले लगा लिया, रोड पर ही बच्चे की तरह प्यार करने लगी। रोशन को घर ले जाकर मिठाई खिलाई। परिवार में सभी लोग बहुत खुश दिखे।

रोशन अरोड़ा ने भारत सरकार व कंपनी को दिया श्रेय

नाइजीरिया से छूटकर आए रोशन ने कहा कि ये मेरी ज़िंदगी का सबसे खुशी का दिन है। उन्होंने इसका श्रेय भारत सरकार और अपनी कंपनी को दिया है। कहा कि मेरी टीम को वापस लाने के लिए जिसने पूरे दिन-रात मेहनत की है, उनमें जनप्रतिनिधि सुरेंद्र मैथानी व महेश त्रिवेदी को आभार के पात्र हैं। वहां बहुत डरावना माहौल था, हम लोग बहुत डरे हुए थे। वापस जाने पर रोशन अरोड़ा बोले नौकरी पर थोड़े टाइम बाद जाएंगे। अभी थोड़ा रेस्ट करेंगे। वापसी पर उन्होंने कहा- ‘मोदी है, मुमकिन है।’

जनप्रतिनिधियों ने किया वापस लाने में सहयोग

रोशन की बहन ने कहा कि कब क्या हो जायेगा, हमें नहीं पता लेकिन हमारे शहर के प्रतिनिधि हमारे परिवार से जानकारी व बराबर संपर्क में रहे। वो सरकार से बात करते रहे। आज उन्हीं की सहायता से मेरा भाई वापस आया है। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि मोदी जी के प्रयासों से इनको वहां से छुड़ाकर वापस भेजने तक का काम किया गया है। गोविंद नगर विधायक ने कहा कि जब हमको इस मामले की जानकारी हुईं तो हम लोग सभी डीएम के यहां गए। फिर हम लोगों ने मुख्यमंत्री व भारत सरकार विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री से बात की। कंपनी के लोगों से जल्दी हल करने बात की, डीएम भी पूरी कागजी कार्यवाही में लगे हुए थे। सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा है कि ये लोग वापस आ सके।

ये था मामला, जुर्माने व कोर्ट से हुए बरी

26 क्रू मेंबर नाइजीरिया ऑयल लेने के लिए गए 12 अगस्त को गए थे। लंबी वेटिंग होने के कारण बोनीपोर्ट पर वेटिंग करने को कहा गया था। रात में नाइजीरिया नेवी के कुछ लोग रोशन की शिप में आए और वहां से उन्हें तुरंत निकल जाने के लिए कहा। क्योंकि उन लोगों को मर्चेंट नेवी के इस जहाज पर कुछ शक था। रोशन का शिप आगे बढ़ा तो गिनी देश ने उन्हें रोककर कहा कि आपने इस जहाज में हमारे देश का झंडा नहीं लगाया है। कई नियमों को मान नहीं रहे। इस कारण गिनी ने रोशन की शिप कंपनी पर जुर्माना लगा दिया था। इस जुर्माना को जैसे ही शिप कंपनी ने भरा तो गिनी देश ने उन्हें नाइजीरिया देश के हवाले कर दिया। कहा कि यह लोग तेल चोरी करने के इरादे से आए थे। इस पर नाइजीरिया देश ने सभी क्रू मेंबर को अपने कब्जे में लेने के बाद इन पर कार्रवाई की थी। लेकिन वहां की कोर्ट से बरी होने के बाद सभी को 28 मई को रिलीज कर दिया गया।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story