जिम्सी मीडिया फेस्ट पखवाड़ा शुभारंभ

विश्व पत्रकारिता शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रमों का शुभारंभ, सत्यापन और सत्य ही मीडिया का मूलाधार

Ramkrishna Vajpei
Published on: 14 Jun 2026 3:39 PM IST
Jimmc Kanpur
X

Jimmc Kanpur (Social Media) 

Jimmc Kanpur: जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) द्वारा 30 जून को मनाए जाने वाले विश्व पत्रकारिता शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रमों का शुभारंभ "डिजिटल मीडिया एंड चेंजिंग जर्नलिज्म पैराडाइम" विषयक कार्यशाला से हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व निदेशक, यूपी राज्य सूचना केंद्र नई दिल्ली, श्री नवल कांत तिवारी ने डिजिटल युग में सूचना के तीव्र प्रवाह एवं फेक न्यूज की बढ़ती चुनौती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को सत्यापन, तथ्यपरकता एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. जे. एन. गुप्ता ने वर्तमान पीढ़ी के विद्यार्थियों की सोशल मीडिया के प्रति बढ़ती रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करना चाहिए।


संस्थान के निदेशक डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि डिजिटल मीडिया के तीव्र विस्तार के बावजूद प्रिंट मीडिया अपनी विश्वसनीयता, प्रमाणिकता एवं जनविश्वास के कारण सदैव महत्वपूर्ण बना रहेगा।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. संजय चंदानी ने किया। इस अवसर पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय तिवारी व जीडा निदेशक अमरदीप भी उपस्थित रहे. जिम्सी से

रामजी बाजपेयी, दीपक नेगी, आकृति अवस्थी एवं धीरज शर्मा सहित संस्थान के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला विश्व पत्रकारिता शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों की श्रृंखला का प्रथम आयोजन रही।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran journalist, political analyst, and data journalism expert with a distinguished career spanning more than four decades. Since beginning his journalism journey in 1982, he has worked across print, broadcast, and digital media platforms, specializing in in-depth research and analytical reporting on socio-political issues. An advocate of modern data journalism and the application of AI and large language models (LLMs) in media, he is also actively involved in mentoring and training aspiring journalists. Vajpei is currently pursuing a PhD in Media Studies.

Next Story