Kanpur News: कानूनी पत्रकारिता में करियर की अपार संभावनाएं: माला दीक्षित

जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए प्रैक्टिकल टिप्स

Newstrack Network
Published on: 5 May 2026 12:29 PM IST
Jimmc Kanpur
X

विधि पत्रकारिता विषयक परिचर्चा में भाग लेते जिम्सी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय चंदानी. विधि पत्रकार प्रवीन मोहता, अनन्त शेखर और दैनिक जागरण नेशन ब्यूरो की विधि बीट प्रभारी माला दीक्षित.

Jimmc Kanpur: जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन, साकेत नगर में “Legal Journalism as a Career: Skills, Scope & Real-World Insights” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को कानूनी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री आकृति अवस्थी ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर श्री राम जी बाजपेई और असिस्टेंट प्रोफेसर श्री दीपक नेगी ने ऑडियो विजुअल के जरिए जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के गौरवशाली 20 वर्षों के सफर को दर्शाया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दैनिक जागरण नेशनल ब्यूरो की असिस्टेंट एडिटर श्रीमती माला दीक्षित ने कहा कि “आज के समय में कानूनी पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यह न केवल न्यायिक प्रक्रियाओं को आम जनता तक पहुंचाती है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाती है।” उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में ईमानदारी और तथ्यों की सटीकता बनाए रखने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि वीएसएसडी पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि “वकालत और पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। छात्रों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। दोनों ही सम्मान जनक पेशे हैं।”

सोमवार को VSSD college & JIMMC के संयुक्त सेमिनार का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करतीं वीएसएसडी कालेज की प्रिंसिपल डॉ नीरू टंडन और दैनिक जागरण नेशनल ब्यूरो की सुप्रीम कोर्ट करेसपांडेंट व असिस्टेंट एडिटर सुश्री माला दीक्षित. साथ हैं जिम्सी निदेशक डॉ उपेंद्र.

कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में नवभारत टाइम्स के सीनियर जर्नलिस्ट श्री प्रवीन मोहता, टाइम्स ऑफ इंडिया के सीनियर जर्नलिस्ट श्री अनंत शेखर मिश्रा और सीनियर जर्नलिस्ट श्री महेश शर्मा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कानूनी रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पहलुओं, फील्ड अनुभवों और वर्तमान मीडिया परिदृश्य पर चर्चा करते हुए छात्रों को करियर के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

टॉक शो का संचालन कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ. संजय चंदानी ने किया, जिन्होंने अपने सधे हुए अंदाज में कार्यक्रम को रोचक और संवादात्मक बनाए रखा।

कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर धीरज शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के डायरेक्टर डॉ उपेंद्र पांडे, जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स की प्रिंसिपल डॉ अस्मिता दुबे, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की डायरेक्टर डॉ दिव्या चौधरी, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एनीमेशन के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, टीवी स्टूडियो इंचार्ज अखिलेश मिश्र, लाइब्रेरी इंचार्ज देवेंद्र मणि मिश्र, एडमिन इंचार्जराजेश याग्निक मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्रों की सहभागिता रही, जिन्होंने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

An innovative journalist with great ideas

Next Story