Kasganj News: कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन सजग और मुस्तेद, NDRF की टीम ने किया मॉक ड्रिल

Kasganj News: कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए लहरा गंगा घाट पर पुलिस, प्रशासन और NDRF ने संयुक्त मॉक ड्रिल का अभ्यास किया।

Ajay Chauhan
Published on: 28 July 2026 6:46 PM IST
Administration Sajg and Musted, NDRF team conducts mock drill for Kanwar Yatra
X

कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन सजग और मुस्तेद, NDRF की टीम ने किया मॉक ड्रिल (Photo- Newstrack)

Kasganj News: आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद कासगंज में पुलिस, प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा लहरा गंगा घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास थाना सोरों क्षेत्र के अंतर्गत लहरा गंगा घाट पर पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह के निर्देशन में कराया गया।

जल जनित आपदाओं से निपटने का किया गया अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान जल जनित आपदाओं की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया गया। अभ्यास में यह दिखाया गया कि आपदा आने पर श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों को किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।


इसके साथ ही पानी में डूब रहे लोगों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार देने, अस्थायी राहत शिविर स्थापित करने तथा बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मोटर बोट के संचालन का भी प्रदर्शन किया गया।


विभिन्न विभागों के अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस संयुक्त मॉक ड्रिल के दौरान अपर जिलाधिकारी कासगंज, उपजिलाधिकारी न्यायिक, अधिशासी अधिकारी सोरों, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज, एनडीआरएफ के अधिकारीगण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व, स्वास्थ्य, सिंचाई विभाग, स्थानीय गोताखोरों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अभ्यास में शामिल रहे।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan (Kasganj Reporter)ajaychauhan.newstrackpr@gmail.com

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story