Kasganj News: डीएम-एसपी ने कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा की, घाटों व रूट का लिया जायजा

Kasganj News: कासगंज डीएम व एसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, लहरा गंगा घाट व रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा निर्देश दिए

Ajay Chauhan
Published on: 25 July 2026 4:08 PM IST
Kasganj News: डीएम-एसपी ने कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा की, घाटों व रूट का लिया जायजा
X

Kasganj News

Kasganj News: आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत स्थित लहरा गंगा घाट व कांवड़ रूट मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया गयाव कांवड यात्रा व्यवस्था में लगे लोगों से वार्ता की गयी एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली समस्यों को जाना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये . सुरक्षा व्यवस्था: घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी एवं गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए

सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए ।

कावड़ियों के स्नान के लिए निर्धारित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर चिन्हित किया जाए । गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी पट्ट लगाए जाएं , घाट पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए ।

घाट एवं आने-जाने वाले मार्गों पर नियमित साफ सफाई कराई जाए। कूड़ादान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए , यातायात प्रबंधन: कावड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुगम बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए ,इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहें ।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan (Kasganj Reporter)ajaychauhan.newstrackpr@gmail.com

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story