Kasganj News: GRP की बड़ी सफलता, 10 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर जीतू गुप्ता गिरफ्तार

Kasganj News: कासगंज GRP ने 2016 के लूटकांड समेत 10 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर जीतू गुप्ता को गिरफ्तार किया, टीम को 10 हजार का इनाम मिलेगा।

Ajay Chauhan
Published on: 8 Sept 2026 11:10 AM IST
Kasganj News:  GRP की बड़ी सफलता, 10 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर जीतू गुप्ता गिरफ्तार
X

Kasganj News

Kasganj News: कासगंज जनपद स्थिति कासगंज रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2016 में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर जेवरात का थैला व 78000 रूपये लूटने के मुकदमे में फरार वारंटी जीतू गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता जिसके विरुद्ध 10 से अधिक मामले जैसे गैंगस्टर एक्ट,पुलिस मुठभेड़,जानलेवा हमला,बलवा,शस्त्रतस्करी,लूट,चोरी,नकबजनी जैसी जघन्य वारदात के मामले दर्ज है, शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु दस हजार रुपये नगद पुरुस्कार प्रदान की घोषणा की गयी है ।*

शासन की मंशा के अनुरुप चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वांछित व वारण्टी तथा इनामियां बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष जीआरपी कासगंज के नेतृत्व में दिनांक 08.09.2026 को मा0 न्यायालय से वर्ष 2016 से कासगंज रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री व सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर जेवरात का थैला रकम 78000 रूपये लूटने के मुकदमे (S.R. केस) में गिरफ्तारी से बचने हेतु पैतृक सम्पत्ति बेचकर मा0 न्यायालय से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर जीतू गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता पता मौ0 लवकुश नगर कस्बा व थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त उपरोक्त वर्ष 2016 से लगातार फरार चल रहा था,इसके गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये किन्तु गिरफ्तारी से बचने हेतु पैतृक सम्पत्ति बेचकर स्थान बदल-बदल कर करीब 10 वर्षों से अपने आपको छिपाये हुए था, जिसे रेलवे स्टेशन कासगंज के मैनगेट से गिरफ्तार किया गया है । अधीक्षक रेलवे आगरा द्वारा गिरफ्तारी करने वाली थाना जीआरपी कासगंज की पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु दस हजार रुपये नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी है।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan (Kasganj Reporter)ajaychauhan.newstrackpr@gmail.com

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story