TRENDING TAGS :
प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख आपा खो बैठा प्रेमी, कासगंज में सड़क पर मचा हंगामा
Kasganj News: कासगंज में दूसरे युवक के साथ युवती को देखकर एक युवक भड़क गया। इसके बाद सड़क पर कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
social media image
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में अमांपुर रोड स्थित आवास विकास फाटक पर सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ बाइक पर घूमते देख लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला इतना बढ़ गया, कि युवती अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, गांव मुनब्बरपुर निवासी रोहित का एक युवती के साथ करीब दो साल से प्रेम संबंध था। सोमवार को युवती चामुंडा मंदिर में दर्शन करने आई थी। इसी दौरान वह सहावर निवासी ग्रीश के साथ बाइक पर घूम रही थी। रोहित ने युवती को रोककर पूछताछ शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
सोने की बाली को लेकर युवती ने लगाया आरोप
विवाद के दौरान युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी ले गई, जहां युवती का उपचार कराया गया। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।
पुलिस चौकी में युवती ने आरोप लगाया कि रोहित ने उसकी सोने की बाली गिरवी रख दी है। उसने बाली वापस दिलाने की मांग करते हुए रोहित से कोई संबंध नहीं होने की बात कही।
बाली वापस मिलने के बाद दोनों पक्षों में समझौता
मामले की जानकारी मिलने पर गढ़ौली के प्रधान प्रतिनिधि भूप सिंह उर्फ लाला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती रोहित के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। जरूरत पड़ने पर रोहित ने उसकी सोने की बाली लेकर गिरवी रख दी थी। अब बाली छुड़ाकर युवती को वापस दिला दी गई है।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते का लिखित पत्र पुलिस को सौंपने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।
इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक और युवती के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।


