TRENDING TAGS :
Kasganj News: कासगंज में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, गांव में सनसनी
Kasganj News : कासगंज के सहावर में लापता युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
Kasganj News
Kasganj News : कासगंज जनपद के सहावर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब फरौली गांव के पास एक आम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला चौपरा निवासी 26 वर्षीय शीलेन्द्र पुत्र हरी सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले दो दिनों से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।


