Kasganj News: पुलिस ने 10 दिन में किया लाखों की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार, नकदी-जेवर बरामद

Kasganj News: कासगंज पुलिस ने 10 दिन में लाखों की चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी, जेवर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की।

Ajay Chauhan
Published on: 18 Jun 2026 7:26 PM IST
Police reveal theft of lakhs in 10 days, 3 arrests, cash-jewels recovered
X

पुलिस ने 10 दिन में किया लाखों की चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार, नकदी-जेवर बरामद (Photo- Newstrack)

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने महज 10 दिन के भीतर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 34 हजार 800 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

दरअसल, 8 जून को कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन निवासी बिंदु मिश्रा के घर चोरी की बड़ी घटना हुई थी। अज्ञात चोर घर में घुसकर नकदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश की गई।जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कासगंज कोतवाली पुलिस ने एटा मार्ग स्थित काली नदी पुल के समीप घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी जनपद एटा के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी अमांपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई अधिकांश ज्वैलरी और नकदी बरामद कर ली है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है।

पुलिस ने टीम की सराहना की

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान किया और पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि 8 जून को कोतवाली कासगंज क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा प्रभावी जांच की गई।

जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story