TRENDING TAGS :
Kasganj News: बेटी के शादी करने से नाराज पिता ने जीवित बेटी का कराया शांति पाठ
Kasganj News: कासगंज के सिढ़पुरा में बेटी के अपनी मर्जी से शादी करने से नाराज पिता ने उसे मृत मानकर शांति पाठ कराया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज।
Kasganj News: जनपद कासगंज के कस्बा सिढ़पुरा में एक दबा व्यसाई की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद शादी से क्षुब्ध पिता और परिजनों ने जीवित बेटी को मृत मानकर शांति पाठ का आयोजन किया बेटी के पिता ने नगर के बरिष्ठ लोगों को निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया और समाज को एकत्रित कर अपनी व्यथा बताई। बेटी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला फुसला कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रति निधि का भतीजा आर्यन 11 अक्टूबर को रात्रि 2 बजे ले गया जिसकी सूचना लड़की के पिता ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति शम्मी कपूर को दी उसके बाद भी उन्होंने लड़की के पिता को झूठा भरोसा देते रहें और कोर्ट में जाकर शादी करा दी लड़की का पिता बड़े व्यवसाई होने के कारण बहुत दुःखी हुए और उन्होंने परिवार को समाजिक बदनामी से क्षुब्ध होकर सर्व समाज को एकत्रित कर अपने मन और आत्मा से बेटी को मरा मानकर शांति पाठ कर दिया।
समाज के लोगों ने एकत्रित होकर लड़की के पिता द्वारा किये कार्य कि सराहना की और एक सन्देश समाज के लिए छोड़ा कि कोई भी लड़की इस तरह का कदम उठाएगी तो उसके साथ परिवारिक बहिष्कार सहित समाजिक बहिष्कार को भी झेलना पड़ेगा इस ध्यान में रखते हुए किसी भी समाज कि बेटी परिवार के खिलाफ कदम न उठा सके जिसके कारण उसके परिवार को शर्मिंदा होना पड़े। सबसे बड़ा आरोप लड़की के पिता ने नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार पर ये लगाया कि ये क्षेत्र कि कोई पहली घटना नहीं है
इससे पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार के संरक्षण कि बजह से कई परिवार पलायन कर गए नगर के बहुत से अवैध काम इनके संरक्षण में हो रहें है। इस दौरान विशाल बाबू गुप्ता ने कहा जो घटना घटित हुई है वह विश्वास घात है रवीश गुप्ता ने कहा इस पीड़ित परिवार के साथ दुखित घटना हुई है हम पीड़ित परिवार के साथ है इस दौरान ध्रुव प्रकाश गुप्ता अजय प्रकाश गुप्ता विशाल गुप्ता रवीश गुप्ता राजीव गुप्ता सुनील गुप्ता सुधीर गुप्ता अवनीश गुप्ता जय प्रकाश गुप्ता रामप्रकाश गुप्ता अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


