TRENDING TAGS :
Kasganj News: नवरात्र नवमी पर कासगंज में मां सिद्धिदात्री की भक्ति उमड़ी
Kasganj News: नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
नवरात्र नवमी पर कासगंज में मां सिद्धिदात्री की भक्ति उमड़ी (Photo- Newstrack)
Kasganj News: कासगंज। नवरात्र के अंतिम दिन मां के नवमें स्वरूपम मां सिद्विदात्री की पूजा के लिये सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है। नगर के मुख्य मंदिरों में जाकर भक्त मां के स्वरूप की पूजा अराधना कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने घरों में देवीय रूपी कन्या को भोजन कराकर मॉ का आशीष भी ले रहे हैं।
आज नवरात्र पर्व का अंतिम दिन है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए श्रद्धालु बडी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और भक्तों की टोली ने लम्बी-लम्बी लाइनों में खड़े होकर मॉ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ शहर के ग्राम तरौरा स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर पर रही। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।
माता रानी का जलाभिषेक कर और हवन कुंड में आहुति देकर मनौतियां मांगीं। आज अल सुबह से ही माता के मंदिरों पर श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया। चामुंडा मंदिर पर पुलिस की कड़ी व्यवस्थाएं रहीं।
मुख्य द्वार पर स्थापित की गई चौकी से लेकर मंदिर तक जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। नवदुर्गा पर्व पर व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालुओं ने नवमी के दिन घर-घर में कन्या लांगुरों को जिमाया, उन्हें दान दक्षिणा देकर विदा किया एवं उसके बाद अपना व्रत तोड़ा। हवन, पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरे जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम संपन्न हुए।


