TRENDING TAGS :
Kasganj News: देशभक्ति के रंग में रंगा कासगंज नगर, वंदे मातरम और भारत माता जयघोष से गूंजा शहर
Kasganj News: कासगंज नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा।
Kasganj News(Photo-Social Media)
Kasganj News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा देश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली जा रही है।जनता में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना तथा 'हर घर तिरंगा' अभियान का प्रचार-प्रसार करना।यह यात्राएं अगस्त के दूसरे सप्ताह (विशेषकर 9 से 15 अगस्त के बीच) आयोजित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 11 से 13 अगस्त तक प्रमुख रूप से इन रैलियों का आयोजन किया गया।इनमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व युवा बाइक और पैदल मार्च के साथ शामिल हो रहे हैं।
आज कासगंज जनपद मै आज सोरों गेट स्थित स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क से प्रदेश के मंत्री दुर्ग विजय सिंह शाक्य व पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा के दौरान जगह जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया पूरा कासगंज शहर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे से गूंज गया, इस तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिला मोर्चा वह युवा मोर्चा के लोग सम्मिलित रहे , यह यात्रा सोरोगेट बारहद्वारी नदरई गेट गांधी मूर्ति पर जाकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा ,पूर्व पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, संजय सिंह, आकाश दीप वर्मा, महेंद्र सिंह बघेल ,राजीव माहेश्वरी शरद गुप्ता ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, चेयरमैन मीना माहेश्वरी ,प्रीति माहेश्वरी लोग मौजूद थे।


