Kasganj News: घर में घुसने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में दो घायल

Kasganj News: कासगंज के पटियाली में घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाने की कोशिश के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी घायल हुए और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ajay Chauhan
Published on: 3 July 2026 10:55 PM IST
Three suspects arrested for breaking into house, two injured in police action
X

घर में घुसने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में दो घायल (Photo- Newstrack)

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के पटियाली कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन बदमाश एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। इसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच की जा रही है।

कासगंज जनपद के पटियाली कस्बे में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे गंजडुंडवारा रोड स्थित एक मकान में तीन बदमाश स्प्लेंडर बाइक से पहुंचे। जानकारी के अनुसार, राहुल यादव अपनी पत्नी टिंकी यादव और 10 वर्षीय पुत्र आर्यांश के साथ घर पर मौजूद थे। बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा दंपती को बंधक बनाने का प्रयास किया।पीड़िता टिंकी यादव के अनुसार, उन्होंने और उनके पति ने किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक बदमाश तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर भागने का प्रयास कर फरार हो गया, जबकि दो बदमाश मकान के भीतर ही फंस गए।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, घिरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।


कासगंज के पटियाली मामले मे एस पी ओमप्रकाश सिंह जानकारी देते हुए

करीब चार राउंड चली फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। बाद में तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।घायल बदमाशों की पहचान 19वर्षीयअभिषेक पुत्र धीरेन्द्रनिवासी नरथर तथा 20 वर्षीय विकास पुत्र मनोज निवासी रेलवे रोडगंजडुंडवारा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली भेजा गया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास, घटना के उद्देश्य और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

वही राहुल ने बताया कि तीन युवक घर में घुस आए। दरवाजा खोलते ही उन्होंने मुझ पर तमंचे की बट से हमला कर दिया और हमें बंधक बनाने की कोशिश की। किसी तरह हम बाहर निकलकर शोर मचाने में सफल हुए, जिसके बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan (Kasganj Reporter)ajaychauhan.newstrackpr@gmail.com

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story